एल. खियांग्ते झारखंड के मुख्य सचिव नियुक्त किये गये

डीएन ब्यूरो

झारखंड के वर्ष 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी एल. खियांग्ते को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। बुधवार को जारी आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

ल. खियांग्ते झारखंड के मुख्य सचिव नियुक्त किये गये
ल. खियांग्ते झारखंड के मुख्य सचिव नियुक्त किये गये


रांची:  झारखंड के वर्ष 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी एल. खियांग्ते को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। बुधवार को जारी आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक अधिसूचना के अनुसार, खियांग्ते ने सुखदेव सिंह का स्थान लिया है। सिंह को श्री कृष्ण इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन का महानिदेशक बनाया गया है।

खियांग्ते 31 अक्टूबर, 2024 को सेवानिवृत्त होगें जो इससे पहले लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक के अलावा वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का प्रभार संभाल रहे थे।

कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में अचानक उठाए गए इस कदम के बारे में विस्तार से नहीं बताया गया है।

 










संबंधित समाचार