Kerala: संदीपानंद गिरि के आश्रम में आगजनी के आरोप में भाजपा पार्षद गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

केरल पुलिस की अपराध शाखा ने आध्यात्मिक नेता संदीपानंद गिरि के स्वामित्व वाले आश्रम पर पांच साल पहले हमला करने के सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‍एक वार्ड पार्षद को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार (फाइल)
गिरफ्तार (फाइल)


तिरुवनंतपुरम: केरल पुलिस की अपराध शाखा ने आध्यात्मिक नेता संदीपानंद गिरि के स्वामित्व वाले आश्रम पर पांच साल पहले हमला करने के सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‍एक वार्ड पार्षद को गिरफ्तार किया है।

कुंदमानकदावु के पास स्थित गिरि के शालग्रामं आश्रम पर 27 अक्टूबर 2018 को कुछ अज्ञात बदमाशों ने हमला किया था और इमारत के बाहर खड़ी दो कारों और एक स्कूटर को लगा दी थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि भाजपा के पीटीपी नगर वार्ड पार्षद वीजी गिरिकुमार हमले की साज़िश और हमला करने में कथित रूप से शामिल थे।

कुमार भाजपा के जिला महासचिव भी हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने डाइनामाइटन न्यूज़ से कहा, “ उन्हें अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है।” हालांकि अधिकारी ने अधिक जानकारी नहीं दी।

इस बीच, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेता की गिरफ्तारी के विरोध में सचिवालय तक मार्च किया।

संदीपानंद गिरि को मुख्यमंत्री पी विजयन का करीबी माना जाता है। पांच साल पहले हुई घटना ने बड़ा राजनीतिक विवाद पैदा कर दिया था। गिरि ने सबरीमला के भगवान अय्यप्पा मंदिर में सभी वय की महिलाओं के प्रवेश की अनुमति देने के उच्चतम न्यायालय के फैसले की सराहना की थी जिसके कुछ दिनों बाद यह हमला हुआ था।

 










संबंधित समाचार