कांग्रेस के हाथ से निकली कर्नाटक की सत्ता, भाजपा बनायेगी सरकार

डीएन ब्यूरो

कर्नाटक विधानसभा की 222 सीटों के रूझान सामने आ गये हैं। अब तक रूझानों के मुताबिक भाजपा बहुमत के जादुई आकड़े से महज एक-दो कदम दूर है, जबकि कांग्रेस काफी पीछे छूट गई है।

जश्न मनाते बीजेपी कार्यकर्ता
जश्न मनाते बीजेपी कार्यकर्ता


बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा की सभी 222 सीटों के रूझान सामने आ गये है। भारतीज जनता पार्टी 222 सीटों में से 108 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा राज्य में पूर्ण बहुमत से आगे निकल गई है। 

लंबे समय तक कर्नाटक में राज करने वाली कांग्रेस के हाथों से सत्ता निकल गयी है। 

कर्नाटक की सत्ता में वासपी करने से भाजपा की आगामी 2019 के लोक सभा चुनावों की राह भी आसान मानी जा रही है। हालांकि भाजपा ने 2019 के चुनावों की तैयारी कर्नाटक चुनाव से पहले ही कर दी थी, लेकिन इस चुनाव को आगामी आम चुनावों के सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा था।

अब तक के रूझान

भाजपा - 108

कांग्रेस - 73

जेडीएस - 40

अन्य- 2

कर्नाटक में भाजपा की जीत तय होने के बाद पूरे देश में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। 










संबंधित समाचार