नशे में डोला फौजी का ईमान, ट्रेन में महिला से की बदसलूकी

डीएन संवाददाता

कानपुर में एक फौजी ने नशे की हालत में महिला से बदसलूकी की। फौजी ने ट्रेन के महिला कोच में घुसकर महिला से बदतमीज़ी की और आरपीएफ की टीम के साथ भी मारपीट की।

ट्रेन में महिला के साथ बदसलूकी
ट्रेन में महिला के साथ बदसलूकी


कानपुर: देश के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले फौजियों पर पूरा देश नाज करता है। लेकिन कहते हैं न कि नशा इंसान की नीयत खराब कर देता है। ऐसा ही कुछ कानपुर के फौजी के साथ हुआ। फौजी ने नशे की हालत में ट्रेन के महिला कोच में जबरन घुस कर एक महिला से बदसलूकी की। जिसके बाद सेंट्रल स्टेशन  पर आरपीएफ की टीम को सूचना मिली। नशे की हालत मे फौजी ने आरपीएफ की टीम से भी मारपीट की।

आरपीएफ की गिरफ्त में फौजी

पुलिस के मुताबिक गुवाहाटी से नई दिल्ली जाने वाली नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस में आसाम रायफल्स के अरुणाचल प्रदेश में तैनात फौजी विनोद कुमार ट्रेन के महिला कोच में जबरन घुस कर नशे की हालत में एक महिला यात्री से छेड़छाड़ की। शोर मचाने के बाद विनोद कुमार को आरपीएफ जवानों ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर पकड़ लिया। इतना ही नहीं फौजी ने नशे की हालत में आरपीएफ के जवानों से भी मारपीट की। जिसके बाद उसको पकड़ कर थाने लाकर मामला दर्ज किया गया।

आरोपी फौजी हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। वह छुट्टी से वापस आ रहा था उसके साथ उसका एक भाई भी था। फौजी ने पहले नशे की हालत में ट्रेन के गार्ड से बदसलूकी की। फिर जबरन महिला कोच में घुस गया एक महिला से छेड़छाड़ की। इसके बाद कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर आरपीएफ जवानों ने उसे पकड़कर थाने ले जाया गया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।










संबंधित समाचार