Crime in UP: नाबालिग बेटी का यौन उत्पीड़न करने वाला कलयुगी बाप गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से सटे शामली जिले में पुलिस ने रविवार को एक व्यक्ति को नौ साल की बेटी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

सांकेतिक तस्वीर (फ़ाइल)
सांकेतिक तस्वीर (फ़ाइल)


मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से सटे शामली जिले में पुलिस ने रविवार को एक व्यक्ति को नौ साल की बेटी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कैराना थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नौ साल की एक बच्ची की मां ने थाने में दर्ज कराई शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके पति ने घर में उसकी बेटी का यौन उत्पीड़न किया है।

महिला का कहना है कि उसे यह बात खुद उसकी बेटी ने ही बताई है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी पिता के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 354 (महिला का शील भंग करने के इरादे से आपराधिक बल का हमला) और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया गया।










संबंधित समाचार