काबुल के मस्जिद में आंतकी हमला, 30 की मौत, 50 जख्मी

डीएन संवाददाता

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शुक्रवार की नमाज के दौरान शियाओं की एक मस्जिद में आत्मघाती हमला हुआ। इस हमले में 30 लोगों की मौत हो गई जबकि 50 से ज्यादा लोग जख्मी हो गये हैं।

आंतकी हमले में बच्चे को बचाते पुलिसकर्मी
आंतकी हमले में बच्चे को बचाते पुलिसकर्मी


काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शुक्रवार की नमाज के दौरान शियाओं की एक मस्जिद में आत्मघाती हमला हुआ। इस हमले में 30 लोगों की मौत हो गई जबकि 50 से ज्यादा लोग जख्मी हो गये हैं।

यह भी पढ़ें: काबुल में कार बम विस्फोट, 20 से ज्यादा लोगों की मौत

आंतकी समूह इस्लामिक स्टेट ने आंतकी हमले की जिम्मेदारी

इन घायलों में ज्यादातर बच्चे हैं। आंतकी समूह इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। पुलिस अधिकारी मोहम्मद सादिक मुरादी ने बताया कि दो हमलावरों ने खुद को उड़ा लिया और अन्य दो को अफगान सुरक्षा बलों ने मार गिराया।

यह भी पढ़ें: काबुल की मस्जिद में विस्फोट, 4 की मौत, 8 लोग घायल

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति ने इस घटना की निंदा की

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि आतंकी युद्धभूमि में हार रहे हैं इसलिए धार्मिक स्थलों को निशाना बना रहे हैं। काबुल के अस्पतालों के प्रमुख मोहम्मद सलीम रसौली ने कहा कि मृतकों की संख्या 30 है जो और बढ़ सकती है जबकि कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।










संबंधित समाचार