बिहार: दो पत्रकारों की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, लोगों में भारी आक्रोश

डीएन ब्यूरो

बिहार के आरा में दो पत्रकारों की कुचलकर हत्‍या के आरोप में पुलिस ने मुख्‍य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी फरार चल रहे है। पूरी खबर..

हत्‍या पर बिहार में बवाल
हत्‍या पर बिहार में बवाल


पटना: बिहार के आरा में दो पत्रकारों की हत्या के आरोप में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। मामले में और आरोपियों की भी गिरफ्तारी संभव है। इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे बिहार में बवाल मचा हुआ है। कई जगहों पर सड़क जाम कर जनता प्रदर्शन कर रही है और सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रही है। 

रविवार को एक अनियंत्रित स्कार्पियों की टक्कर से दो पत्रकारों की मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी पूर्व मुखिया मोहम्मद हरशु मियां को गिरफ्तार कर लिया है। हरशु मियां को एसआईटी की टीम ने गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ जारी है। जबकि इस हत्या का दूसरा आरोपी अभी भी फरारा है। पुलिस उसकी धड़ पकड़ के लिए जोर-शोर से जुटी हुई है।

घटना की जांच को लेकर डीएसपी के नेतृत्‍व में एक टीम का गठन कर दिया गया है। 

गड़हनी थाना क्षेत्र के बगवां गांव निवासी पत्रकार नवीन निश्चल और विजय सिंह को तेज रफ्तार स्‍कॉर्पियो ने रविवार को उस समय टक्कर मार दी, जब वे दोनों एक साथ घर लौट रहे थे। उन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। माना जा रहा है कि इस हादसे को साजिश के तहत जान बूझकर अंजाम दिया गया है। 

इस घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश है। गुस्साये लोग सड़क को जगह-जगह जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं। 










संबंधित समाचार