Joshimath Sinking: जोशीमठ में 11 और परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया

डीएन ब्यूरो

गोपेश्वर के जोशीमठ में 11 और परिवारों को शनिवार को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। शहर में दरार से प्रभावित घरों की संख्या बढ़कर 603 हो गई है। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

जोशीमठ में 11 और परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया
जोशीमठ में 11 और परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया


गोपेश्वर: जोशीमठ में 11 और परिवारों को शनिवार को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। शहर में दरार से प्रभावित घरों की संख्या बढ़कर 603 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

चमोली के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एन.के. जोशी ने कहा कि दरार के कारण 11 और घरों में रहने वाले परिवारों को अस्थायी राहत शिविरों में स्थानांतरित किया गया है।

लगभग 600 प्रभावित परिवारों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर भेजे जाने का निर्देश देने के एक दिन बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जमीनी स्थिति का जायजा लेने के लिए शनिवार को जोशीमठ का दौरा किया।

मुख्यमंत्री ने उन घरों का भी दौरा किया, जिनकी दीवारों और छत में चौड़ी दरारें आ गई हैं।










संबंधित समाचार