J&K: वाहन गिरा खाई में, कई लोग घायल

डीएन ब्यूरो

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में शुक्रवार को एक यात्री वाहन खाई में जा गिरा, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

फाइल फोटो
फाइल फोटो


जम्मू: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में शुक्रवार को एक यात्री वाहन खाई में जा गिरा, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: खुशखबरी केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, 4 फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता

उन्होंने बताया कि एक टेंपो ट्रेवलर यात्रियों को लेकर पटनीटॉप से जम्मू जा रहा था। इसी दौरान वाहन पटनीटॉप-कुड रोड पर फिसलकर खाई में जा गिरा। हादसे में महाराष्ट्र निवासी राजुल प्राण की मौत हो गई जबकि अन्य नौ यात्री घायल हो गए। इनमें ज्यादातर महाराष्ट्र निवासी हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (भाषा)










संबंधित समाचार