Jammu & Kashmir: कश्मीर में शीत लहर की स्थिति में मामूली सुधार

डीएन ब्यूरो

कश्मीर में शीत लहर की स्थिति में मामूली सुधार के साथ ही न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की गई। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

कश्मीर में शीत लहर की स्थिति में मामूली सुधार
कश्मीर में शीत लहर की स्थिति में मामूली सुधार


श्रीनगर: कश्मीर में शीत लहर की स्थिति में मामूली सुधार के साथ ही न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की गई। 

उन्होंने कहा कि घाटी में बीती रात पारा जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे रहा, लेकिन पिछली रात की तुलना में न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली।

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में बृहस्पतिवार की रात न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

बुधवार को यहां का तापमान शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था, जो इस मौसम की सबसे सर्द रात थी।

उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे तथा बारामूला जिले के प्रसिद्ध रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.8 डिग्री नीचे रहा जबकि कोकेरनाग शहर में यह शून्य से 1.9 डिग्री नीचे और कुपवाड़ा में शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मौसम विभाग ने शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने तथा शनिवार को बादल छाए रहने व ऊंचाई वाले इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बर्फबारी की संभावना व्यक्त की है। कश्मीर में कई स्थानों पर कोहरा छाए रहने का भी अनुमान है।










संबंधित समाचार