IPL 2025: मुंबई इंडियंस से होगा Rohit Sharma का निकाला? जानिए कौन करेगा रिप्लेस

डीएन ब्यूरो

मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा के लिए 18वां सीजन अब तक कुछ खास नहीं गुजरा है। जिसके बाद से ही रोहित शर्मा के टीम में होने पर सवाल उठने लगे हैं। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

IPL से बाहर होंगे रोहित शर्मा?
IPL से बाहर होंगे रोहित शर्मा?


मुंबई: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)आईपीएल (IPL) के इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक है लेकिन इस सीजन में टीम अब तक संघर्ष करती नजर आई है। टीम ने अपने शुरुआती तीन मुकाबलों में से दो में हार झेली, हालांकि केकेआर के खिलाफ तीसरे मैच में जीत हासिल की, लेकिन इस मुकाबले में भी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बल्ला नहीं चला, जिससे उनकी फॉर्म को लेकर सवाल और गहरे हो गए हैं।

रोहित शर्मा की फॉर्म पर सवाल

रोहित शर्मा की बल्लेबाजी पर पिछले कुछ सीजन से सवाल उठ रहे हैं। कप्तानी जाने के बाद भी उनकी फॉर्म में सुधार नहीं दिखा है। आईपीएल 2025 में अब तक खेले गए मैचों में उनका प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, गुजरात टाइटन्स के खिलाफ सिर्फ 8 रन बना सके, और केकेआर के खिलाफ 13 रन तक ही सीमित रहे।

वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में, जहां रोहित शर्मा से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी, वह संघर्ष करते नजर आए। मुंबई केवल 117 रनों का पीछा कर रही थी, ऐसे में रोहित के पास लय में आने का पूरा मौका था, लेकिन वे बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।

यह भी पढ़ें | IPL 2025: "कई चीजें बदल गई हैं, लेकिन मानसिकता नहीं बदली", देखिए क्या बोले Rohit Sharma

क्या टीम में बदलाव होगा?

रोहित शर्मा के लगातार खराब प्रदर्शन के चलते मुंबई इंडियंस में बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं। संभावित रिप्लेसमेंट की बात करें तो विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश और कृष्णन श्रीजीत जैसे नाम सामने आ रहे हैं।

विल जैक्स: इस इंग्लिश बल्लेबाज की विस्फोटक बैटिंग मुंबई के टॉप ऑर्डर की समस्या को हल कर सकती है। आईपीएल 2024 में उनका स्ट्राइक रेट 175 का रहा था, जिससे वह टीम के लिए एक मजबूत विकल्प बन सकते हैं।

कॉर्बिन बॉश: इस दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर ने आईपीएल में अब तक कोई मुकाबला नहीं खेला है, लेकिन अन्य लीग में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है।

यह भी पढ़ें | IPL 2025 MI Vs KKR: मुंबई को घर में हराना कोलकाता के लिए होगा मुश्किल, मैच से पहले जानिए मैच के बारे में सबकुछ

कृष्णन श्रीजीत: यह आक्रामक विकेटकीपर-बल्लेबाज घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक के लिए बेहतरीन फॉर्म में रहे हैं। 2024 महाराजा ट्रॉफी में 51 गेंदों में शतक लगाकर उन्होंने अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया था। मुंबई इंडियंस उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मौका दे सकती है।

क्या मुंबई करेगी बड़ा फैसला?

रोहित शर्मा की खराब फॉर्म और टीम में बदलाव की चर्चाओं के बीच अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या मुंबई इंडियंस अपने स्टार बल्लेबाज पर भरोसा बनाए रखेगी या फिर नए खिलाड़ियों को मौका देकर टीम में बड़ा फेरबदल करेगी।










संबंधित समाचार