चंद्रशेखर की गिरफ्तारी के बाद सहारनपुर में आज से इंटरनेट सेवा बहाल

डीएन संवाददाता

सहारनपुर हिंसा के मुख्य आरोपी चंद्रशेखर की गिरफ्तारी के बाद सहारनपुर में फिर से बंद की गई इंटरनेट सेवा को जिला प्रशासन ने बहाल करने का आदेश दिया है।

श्रोत्र: इंटरनेट
श्रोत्र: इंटरनेट


सहरानपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में हिंसा की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने मोबाइल प्रदाता कंपनियों को मैसेज व सोशल मीडिया पर रोक लगाने के आदेश दे दिए थे लेकिन आरोपी चंद्रशेखर की गिरफ्तारी के बाद रविवार को जिला प्रशासन ने इंटरनेट सेवा को फिर से बहाल करने का आदेश दिया है। जिलाधिकारी पी के पाण्डेय  ने बताया कि 5 मई को दो वर्गों में संघर्ष के बाद मोबाइल नेट की सेवाओं पर जिला प्रशासन ने रोक लगा दी थी जिसे अब फिर शुरू कर दिया गया है।


इंटरनेट सेवा बहाल करने के बाद सहारनपुर के डीएम पी के पाण्डेय ने बताया कि जिला प्रशासन की नजर सोशल मीडिया पर होगी।

 

सहारनपुर हिंसा की तस्वीर

 

दरअसल 5 मई को महाराणा प्रताप के जन्मदिवस पर मूर्ति पर माल्यार्पण को लेकर दो वर्गों में संघर्ष हुआ था। जिसके बाद भड़की हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई थी और इस झड़प के बाद सहारनपुर चार बार सुलगा। इसकी गाज जिलाधिकारी और एसएसपी पर भी गिरी। जिसके बाद अफवाहों को रोकने के लिए इंटरनेट सेवा बंद की गई थी।

 










संबंधित समाचार