UP में दबंगो ने मंदिर के पुजारी को दी धमकी, जानें क्या है पूरा मामला

डीएन ब्यूरो

मैनपुरी जिले में एक मंदिर के पुजारी को कुछ दबंगों ने..पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी खबर..

पुजारी को दी धमकी
पुजारी को दी धमकी


मैनपुरी:  उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के करहल क्षेत्र में एक मंदिर के पुजारी को कुछ लोगों द्वारा धमकाने के बाद वह नजदीकी थाने पहुंचा और दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

क्या है पूरा मामला

यह भी पढ़ें | UP News: सब्जी में अधिक नमक बना मौत का कारण..मचा हड़कंप,मामूली विवाद में फंदे से लटककर...

डाइनामाइट न्यूज के मुताबिक, मैनपुरी में एक पुजारी डर के माहौल में जीने को मजबूर हो गया है। पुजारी ने कुछ लोगों पर लगातार उसे परेशान करने का आरोप लगाया है। दरअसल पूरा मामला करहल थाना क्षेत्र के मोटामल मंदिर का है। यहां मंदिर में राम बहादुर नाम का पुजारी रहता है जो मंदिर की देखभाल करता है। उसने आरोप लगाया है कि कल कुछ लोग उसके पास पहुंचे जिन्होंने उसे धमकाया, वहीं एक महिला ने उससे चाबी छीन ली और चप्पल दिखाकर उसे धमकाया।

महिलाओं पर गंभीर आरोप

यह भी पढ़ें | यूपी में हाई प्रोफाइल चोरी की घटना से हड़कंप, नेताजी के घर में सेंधमारी, हीरे का लॉकेट समेत ये चीजें गायब

जानकारी के मुताबिक, उसने बताया कि मंदिर परिसर के आसपास के लोग उसमें अपना सामान रखते हैं और वहां गंदगी फैलाते हैं, जब पुजारी ने ऐसा करने से मना किया तो लोग भड़क गए और पुजारी को धमकाने लगे। तहसील में पुजारी ने उप जिलाधिकारी दिनेश कुमार द्विवेदी को पूरे मामले की जानकारी दी। शिकायती पत्र में संतोष, नरेश छोटे और उसके घर में मौजूद कई महिलाओं पर गंभीर आरोप लगाए।


 










संबंधित समाचार