Site icon Hindi Dynamite News

दिल्ली में छाया भयंकर कोहरा, शहर में येलो अलर्ट जारी

दिल्ली में बारिश के बाद एक बार फिर कोहरे और ठंड का दौर लौट रहा है। 17 जनवरी को कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिला। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिए मौसम का हाल।
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
दिल्ली में छाया भयंकर कोहरा, शहर में येलो अलर्ट जारी

नई दिल्ली: उत्तरी भारत समेत दिल्ली में आज फिर बारिश के बाद एक बार फिर कोहरे और ठंड का दौर लौट रहा है। शुक्रवार 17 जनवरी को कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिला। कोहरे के कारण खराब दृश्यता को लेकर येलो अलर्ट जारी है। जानिए आज का वेदर रिपोर्ट।

दिल्ली में घना कोहरा

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं हल्की बारिश के कारण ठंड और भी बढ़ रही है। मौसम विभाग ने सुबह शाम कोहरे और धुंध का अलर्ट जारी किया है। हल्की बारिश भी हो सकती है। 17 से 19 जनवरी के बीच मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 

अगले सात दिनों का हाल 

मौसम विभाग के अगले सात दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को हल्की बारिश हो सकती है। शनिवार को आसमान साफ रहेगा। रविवार को बादलों की आवाजाही रह सकती है। सोमवार, मंगलवार और बुधवार को बादल छाए रहने की संभावना है। गुरुवार को मौसम रह सकता है।

इन राज्यों में बढ़ी ठंड

दिल्ली के अलावा पूरे पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के अधिकतर हिस्से घने से बहुत घने कोहरे की चपेट में हैं। उत्तर और उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से भी कोहरे की चपेट में हैं। इसके अलावा उत्तरी पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बादलों का घेरा देखा जा सकता है।
 

Exit mobile version