शादी के जश्न में हुई हर्ष फ़ायरिंग, गोली लगने से दलित महिला गंभीर रूप से घायल

डीएन ब्यूरो

शामली जिले के थाना भवन इलाके के भनेड़ा गांव में शादी के जश्न में चलाई गई गोली लगने से 25 वर्षीय दलित महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

शादी के जश्न में चली गोली (फ़ाइल फ़ोटो)
शादी के जश्न में चली गोली (फ़ाइल फ़ोटो)


मुजफ्फरनगर: शामली जिले के थाना भवन इलाके के भनेड़ा गांव में शादी के जश्न में चलाई गई गोली लगने से 25 वर्षीय दलित महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार थाना भवन थाना अंतर्गत भनेड़ा गांव में शादी के दौरान खुशी में चलाई गई गोली महक (25) को लग गयी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) श्रेष्ठा ठाकुर ने बताया कि मामले में पुलिस ने तीन युवकों जनक, रजनीश और अमरीश के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि एक आरोपी जनक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से गोलीबारी में इस्तेमाल देसी पिस्टल बरामद की गयी है। दो आरोपी अभी फरार हैं।

पुलिस के अनुसार पीड़िता के पति द्वारा दी गई शिकायत में यह आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने 'घुड़चढ़ी' के दौरान गोली चलानी शुरू कर दी, जिसमें उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।










संबंधित समाचार