गैंगस्टर छोटा शकील का सहयोगी हत्या के मामले में 25 साल बाद गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

भगोड़े गैंगस्टर छोटा शकील के एक कथित सहयोगी को 25 साल बाद हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

गिरफ्तार (फाइल)
गिरफ्तार (फाइल)


मुंबई: भगोड़े गैंगस्टर छोटा शकील के एक कथित सहयोगी को 25 साल बाद हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक लइक मोहम्मद फिदा हुसैन शेख (50) को बृहस्पतिवार को पायधोनी पुलिस की एक टीम ने ठाणे रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा। घटना के वक्त वह तब दक्षिण मुंबई के डोंगरी इलाके में रहता था।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ हुसैन शेख, जो छोटा शकील गिरोह के लिए काम कर रहा था। उसके सहयोगियों ने 1997 में छोटा राजन गिरोह के एक सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अदालत ने उसे मामले में भगोड़ा घोषित कर दिया था। हमें सूचना मिली कि वह ठाणे के मुंब्रा में रह रहा है और हमने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया।’’

 










संबंधित समाचार