Madhya Pradesh: शिवपुरी में दीवार गिरने से चार लोगों की मौत, छह घायल

डीएन ब्यूरो

शिवपुरी जिले में शनिवार को एक गोदाम की दीवार गिरने से चार लोगों की मौत हो गयी जबकि छह अन्य घायल हो गये।

दीवार गिरने से चार लोगों की मौत
दीवार गिरने से चार लोगों की मौत


शिवपुरी: जिले में शनिवार को एक गोदाम की दीवार गिरने से चार लोगों की मौत हो गयी जबकि छह अन्य घायल हो गये।

करेरा थाने के प्रभारी सतीश चौहान ने बताया कि घटना शाम को झांसी रोड के समीप श्योपुरा गांव में हुई।

उन्होंने बताया, ‘‘30-35 साल आयुवर्ग की तीन महिलाओं और एक 32 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। महिलाएं गोदाम में काम करती थीं, जिसमें मूंगफली रखी हुई थी। जबकि मृतक व्यक्ति वाहन चालक था।’’

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि गोदाम में क्षमता से अधिक स्टॉक था, जिसके कारण हो सकता है कि दीवार गिर गई।










संबंधित समाचार