पूर्व केंद्रीय मंत्री बबनराव ढाकणे का निधन, 85 साल की उम्र में अंतिम सांस ली

डीएन ब्यूरो

पूर्व केंद्रीय मंत्री बबनराव ढाकणे का शुक्रवार को बीमारी के चलते निधन हो गया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

पूर्व केंद्रीय मंत्री बबनराव ढाकणे का निधन
पूर्व केंद्रीय मंत्री बबनराव ढाकणे का निधन


मुंबई: पूर्व केंद्रीय मंत्री बबनराव ढाकणे का शुक्रवार को बीमारी के चलते निधन हो गया। 

ढाकणे (86) एक निजी अस्पताल में भर्ती थे और निमोनिया का इलाज करा रहे थे। उन्होंने बृहस्पतिवार रात अंतिम सांस ली।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सूत्रों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार शनिवार को अहमदनगर जिले की पाथर्डी तहसील के पागोरी पिंपलगांव में होगा,जो उनका पैतृक गांव है।

चंद्र शेखर के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में ढाकणे ऊर्जा राज्यमंत्री थे। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार में भी मंत्री पद संभाला था, जिसमें उनके पास लोक निर्माण और ग्रामीण विकास जैसे मंत्रालय थे।

जनता दल की राज्य इकाई के अध्यक्ष रह चुके ढाकणे, विपक्ष के नेता और सदन के उपाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।










संबंधित समाचार