MP में बसपा को लगा बड़ा झटका, पूर्व विधायक ऊषा चौधरी कांग्रेस में हुई शामिल

डीएन ब्यूरो

मध्यप्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की विधायक रहीं ऊषा चौधरी आज कांग्रेस में शामिल हो गईं। उन्होंने आज मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

ऊषा चौधरी कांग्रेस में शामिल
ऊषा चौधरी कांग्रेस में शामिल


भोपाल: मध्यप्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की विधायक रहीं ऊषा चौधरी आज कांग्रेस में शामिल हो गईं। ऊषा चौधरी पिछली विधानसभा में सतना के रैगांव से बसपा विधायक थीं। इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

उन्होंने आज मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी मौजूद थे। ऊषा चौधरी के अलावा भारतीय वन सेवा के अधिकारी रहे आजाद सिंह डबास ने भी कांग्रेस की सदस्यता ले ली।

कांग्रेस में शामिल हुए दोनों नेताओं को जल्द ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी में नई जिम्मेदारी दी जाएगी। (वार्ता)










संबंधित समाचार