कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर की तबीयत खराब, रोड शो किया निरस्त

डीएन ब्यूरो

चुनावी भाग दौड़ का साफ असर नेताओं की सेहत पर दिख रहा है। शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर की तबीयत अचानक खराब हो गई। जिससे उन्हें बरेली तथा शाहजहांपुर के रोड शो का कार्यक्रम निरस्त करना पड़ा।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर


लखनऊ: सीएम अखिलेश यादव औऱ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस के तत्काल बाद राज बब्बर को बरेली तथा शाहजहांपुर के तिलहर में रोड शो के लिए जाना था, लेकिन अचानक ही उनकी तबीयत खराब हो गई। जिससे उन्होंने अपने रोड के प्रोग्राम को निरस्त कर दिया।

हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद डाक्टर उनके इलाज के लिए होटल ताज विवांता पहुंचे। राजबब्बर की जगह रोड शो की कमान पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने संभाली।










संबंधित समाचार