Flooding: बाढ़ से जूझ रहे हरियाणा और पंजाब में फिर बढ़ सकता संकट, कई हिस्सों में भारी बारिश, जानिये पूरा अपडेट

डीएन ब्यूरो

हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में शुक्रवार को बारिश हुई, जिससे पारे में सामान्य से आंशिक गिरावट दर्ज की गई। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

पंजाब के कई हिस्सों में बारिश
पंजाब के कई हिस्सों में बारिश


चंडीगढ़: हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में शुक्रवार को बारिश हुई, जिससे पारे में सामान्य से आंशिक गिरावट दर्ज की गई।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हरियाणाा में अंबाला, पंचकूला और कुरुक्षेत्र सहित अन्य जगहों पर बारिश हुई।

यह भी पढ़ें | Weather Update: हरियाणा-पंजाब में बारिश का दौर जारी, तापमान में गिरावट,जानिये पूरा अपडेट

वहीं, पंजाब के मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, एसबीएस नगर, लुधियाना और रूपनगर में पानी बरसा।

इस महीने की शुरुआत में भारी बारिश के कारण दोनों राज्य बाढ़ की चपेट में आ गए थे।

यह भी पढ़ें | Weather Alert: हरियाणा, पंजाब में कई जगहों पर हुई बारिश, जानिये मौसम का पूरा हाल

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में वर्षा जनित घटनाओं में पंजाब में 43 लोगों की और हरियाणा में 40 लोगों की मौत हुई। बारिश और बाढ़ से कई इलाकों में फसलों एवं संपत्ति को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है।










संबंधित समाचार