वित्त बजट 2018-19, जाने बजट की खास बातें

डीएन ब्यूरो

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मोदी सरकार के आखिरी पूर्ण बजट को पेश करना शुरू कर दिया है। जानें बजट की महत्वपूर्ण बातें..

बजट पेश करते वित्त मंत्री अरुण जेटली
बजट पेश करते वित्त मंत्री अरुण जेटली


नई दिल्ली: वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मौजूदा मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट पेश कर रहे हैं। इस बजट में रेल बजट भी शामिल है।

वित्त मंत्री अरूण जेटली ने बजट भाषण की शुरूआत करते हुए कहा कि हमने कई मौलिक सुधार किए हैं, जिसके चलते अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार हुआ है। 

बजट पेश करने से पहले संसद में भाजपा सांसद चिंतामणि को श्रंदाजलि दी गई। 

जानें बजट की महत्वपूर्ण बातें..

1. 4 साल पहले गरीबी दूर करने के वादे के साथ सरकार में आए

2. पिछले 4 साल में सरकार ने कई मुश्किलों का सामना किया

3. भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था

4. सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार मामलों में कमी आई है

5. हमारी सरकार ने GST को आसान बनाया

6. सरकार करोड़ों लोगों को मुफ्त गैस कनेक्शन दे रही है

7. 4 साल में टैक्स देने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है

8. गांव का विकास करना सरकार की प्राथमिकता

9. हमारी सरकार के पिछले 3 सालों में औसत विकास दर 7.5 प्रतिशत पहुंची, भारतीय अर्थव्यवस्था 2.5 ट्रिलियन डॉलर की हुई है

10. हमारी सरकार अब 'इज आफ बिजनेस डूंइंग' से आगे बढ़कर अब आम आदमी जिंदगी आसान बनाने 'इज ऑफ लिविंग' पर जोर दे रही

11. आर्थिक सुधार पर सरकार ईमानदारी से काम कर रही है

12.बजट का फोकस कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य और वरिष्ठ नागरिकों पर होगा

13. अनाज का रिकार्ड उत्पादन हुआ है। किसानों की आय दुगुना करने का संकल्प। खरीफ का समर्थन मूल्य उत्पादन लागत से दोगुना देने का ऐलान

14. 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करेंगे। किसान उत्पादन बढ़ाने की कोशिश करेंगे 

15. किसानों की शिकायत थी, फसल का सही दाम नहीं मिलता

16. वित्त मंत्री ने किया नया ग्रामीण बाजार ई-नैम बनाने का ऐलान, कहा- किसानों को पूरा एमएसपी देने का लक्ष्य। जिलेवार खेती का मॉडल तैयार किया जाएगा

17. सौभाग्य योजना से 4 करोड़ घरों में बिजली पहुंचाई

18. सरकार ने स्टेंट की कीमत कम की। 42 मेगा फूड पार्क बनाए जाएंगे। आलू, टमाटर और प्याज के लिए सरकार 500 करोड़ रुपए देगी

19. किसान क्रेडिट कार्ड अब पशुपालकों को भी मिलेगा, बांस के वन क्षेत्र से अलग किया है

20. 1290 करोड़ रुपए से बांस मिशन चलाया जाएगा, खेती के कर्ज के लिए 11 लाख करोड़ मिलेंगे। इसको आसान बनाया जाएगा

21. सौभाग्य योजना से 4 करोड़ घरों में बिजली पहुंचाई

22. 51 लाख नए घर बनाए जा रहे हैं। सरकार पीएम आवास योजना के तहत घर देगी।

23. 8 करोड़ गरीब महिलाओं को मिलेगा मुफ्त गैस कनेक्शन, दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण कम करने के लिए स्कीम लाएंगे

24. 4 करोड़ गरीब परिवारों को बिजली कनेक्शन देंगे। 2 करोड़ शौचालय और बनाए जाएंगे।  6 करोड़ शौचालय बनाने से महिला गरीमा बढ़ी

25. ऑपरेशन फ्लड की तर्ज पर ऑपरेशन ग्रीन्स होगा शुरू, ऑपरेशन ग्रीन्स के 500 करोड़ रूपये का प्रस्ताव

26. विश्व बैंक की कारोबार सुगमतार रैंकिंग में 42 स्थानों का हुआ सुधार, पीएम ने हमेशा अच्छे प्रशासन के महत्व पर बल

27. बच्चों को स्कूल तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है। प्री-नर्सरी से 12वीं तक पढ़ाई के लिए एक नीति होगी

28. आदिवासी बच्चों के लिए एकलव्य स्कूल खोलेंगे

29. वडोदरा में रेलवे यूनिवर्सिटी बनाएंगे। हेल्थ वेलनेस केंद्र बनाने पर 1200 करोड़ का फंड

30. 50 करोड़ लोगों के लिए हेल्थ बीमा, हर साल दिए जाएंगे पांच लाख रुपए। देश की 40 फीसदी आबादी को मिलेगा हेल्थ बीमा का लाभ

31. 24 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे, टीबी मरीजों के लिए 600 करोड़ रुपए की स्कीम, टीबी मरीज को हर महीने 500 रुपए देंगे

32. व्यापार शुरु करने के लिए मुद्रा योजना में 3 लाख करोड़ का फंड, छोटे उघोगों के लिए 3794 करोड़ रुपए खर्च होंगे

33. सरकार ज्यादा से ज्यादा रोजगार के मौके बनाना चाहती है। नए कर्मचारियों के ईपीएफ में सरकार 12 फीसदी देगी

34. 70 लाख नई नौकरियां देने की योजना

35. स्मार्ट सिटी के लिए 99 शहर चुने गए हैं। सीमा पर सड़कें बनाने पर जोर। धार्मिक-पर्यटन शहरों के लिए हेरिटेज सिटी योजना

36. किसानों को फसल की लागत से डेढ़ गुना दाम मिलेगा

37. 100 स्मारकों को आदर्श बनाया जाएगा, हर जिले में स्किल केंद्र खोले जाएंगे

38. रेलवे के लिए 1 लाख 48 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

39. पटरी, गेज बदलने जैसे काम पर खर्च किया जाएगा, पूरी भारतीय रेल ब्रॉडगेज हो जाएगी, रेल में सीसीटीवी भी लगेंगे

40. माल ढुलाई के लिए 12 वेगन बनाए जाएंगे. मुंबई में 90 किलोमीटर तक पटरी का विस्तार किया जाएगा










संबंधित समाचार