पंजाब के होशियारपुर में आठ साल की लड़की से बलात्कार

डीएन ब्यूरो

पंजाब के होशियारपुर में कथित तौर पर आठ साल की लड़की से बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बलात्कार (फाइल)
बलात्कार (फाइल)


होशियारपुर: पंजाब के होशियारपुर में कथित तौर पर आठ साल की लड़की से बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

दसुया के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बलबीर सिंह ने बताया कि घटना बुधवार को हुई जब 16 वर्षीय आरोपी लड़की के घर पहुंचा और उससे कथित तौर पर बलात्कार किया। उन्होंने कहा कि घटना के समय लड़की घर पर अकेली थी।

सिंह ने कहा कि लड़की ने घर लौटने पर अपनी मां को आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।

डीएसपी ने कहा कि लड़की की मां की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि फरार आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

 










संबंधित समाचार