पंजाब के होशियारपुर में 12 वर्षीय लड़की से बलात्कार, दो लोग गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

पंजाब के होशियारपुर में एक गांव के दो किशोरों समेत तीन लोगों ने 12 साल की एक लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

गिरफ्तार (फाइल)
गिरफ्तार (फाइल)


होशियारपुर: पंजाब के होशियारपुर में एक गांव के दो किशोरों समेत तीन लोगों ने 12 साल की एक लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी बलविंदर सिंह ने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि यह घटना 22 जून को उस समय हुई जब पीड़िता अपने घर के पीछे अकेली खेल रही थी।

सिंह ने कहा कि तीन आरोपियों में से एक ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया जबकि दो अन्य ने कथित तौर पर उसके साथ छेड़छाड़ की।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने 14 साल और 17 साल की उम्र के दो लड़कों को भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया जिन्हें किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

थाना प्रभारी ने कहा कि तीसरा आरोपी अब भी फरार है और उसे पकड़ने का प्रयास जारी है।

 










संबंधित समाचार