पंजाब के होशियारपुर में नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में 60 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

पंजाब के होशियारपुर में 15 वर्षीय एक लड़की से बलात्कार के आरोप में शुक्रवार को 60 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

बलात्कार  (फाइल)
बलात्कार (फाइल)


होशियारपुर: पंजाब के होशियारपुर में 15 वर्षीय एक लड़की से बलात्कार के आरोप में शुक्रवार को 60 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

होशियारपुर के पुलिस उपाधीक्षक (अभियान एवं सुरक्षा) रविंदर सिंह ने कहा कि आरोपी ने कथित तौर पर लड़की को उसकी मां को जमीन खरीदने के लिए ऋण दिलाने में मदद करने के बहाने बहलाया-फुसलाया।

पुलिस ने बताया कि 18 जुलाई को आरोपी कथित तौर पर कर्ज दिलाने के बहाने लड़की को अपनी कार में ले गया और बाद में, उसने कथित तौर पर लड़की के घर पर उससे तब बलात्कार किया जब घर में कोई मौजूद नहीं था।

सिंह ने कहा कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा जांच जारी है।

 










संबंधित समाचार