आज संसद में पेश हुआ आर्थिक सर्वे, पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट के आसार

डीएन ब्यूरो

शुक्रवार को बजट पेश किया जाएगा। उससे पहले आज गुरुवार को सरकार ने संसद में आर्थिक सर्वे पेश किया है। इस सर्वे को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण(फाइल फोटो)
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण(फाइल फोटो)


नई दिल्ली: आज गुरुवार को संसद में आर्थिक सर्वे पेश किया गया है। ये आर्थिक सर्वे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया है। 

ये सर्वे मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमणियम ने तैयार किया है। इस सर्वे में साल 2024 तक देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए पेश किया गया है। आर्थिक सर्वे में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2018-2019 में राजकोषीय घाटे में कमी आई है।

सर्वे के अनुसार पिछले पांच साल में जीडीपी ग्रोथ औसतन 7.5 फीसदी रहा है। साथ ही ये भी कहा गया है कि, हो सकता है बाजार में तेल की कीमतों में कमी आ सकती है। जिससे पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट देखी जा सकती है। 










संबंधित समाचार