देवरिया: सांसद कलराज मिश्र ने किया केन्द्रीय विद्यालय का शिलान्यास

डीएन संवाददाता

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं देवरिया के सांसद कलराज मिश्र ने 2013 में मंजूर हुए केन्द्रीय विद्यालय का आज शिलान्यास किया। इसका निर्माण 20 करोड़ रुपये की लागत से किया जायेगा। पूरी खबर..



देवरिया: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं देवरिया के सांसद कलराज मिश्र ने आज यहां  20 करोड़ की लागत से बनने वाले केन्द्रीय विद्यालय की आधारशिला रखी। मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजा के बाद रिमोट के जरिये शिलालेख का आवरण भी किया।

इस मौके पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता मिश्र ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय का भवन का निर्माण नियत समय में CPWD द्वारा तैयार कर दिया जायेगा। सरकार इसके निर्माण में आने वाली हर बाधाओं को दूर करेगी। उन्होंने कहा कि इस केन्दीय विद्यालय में यहां के बच्चे पढ़ें और आगे बढें हमारी सभी की यही कामना है।

इस केंद्रीय विद्यालय के निर्माण को 2013 स्वीकृति मिली थी, लेकिन तब इसकी लागत 14 करोड़ थी जो अब बढ़ाकर 20 करोड़ रूपये कर दी गयी है।

 

इस अवसर पर विधायक जनमेजय सिंह, कमलेश शुकल, सुरेश तिवारी, देवेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी सुजीत कुमार, सीडीओ राजेश त्यागी, सहित बड़ी संख्या में केंद्रीय विद्यालय संगठन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
 










संबंधित समाचार