Assembly Election Results: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पंजाब के सीएम चन्नी ने दिया इस्तीफा, अपनी ही सीट पर मिली मात

डीएन ब्यूरो

पांच राज्यों में संपन्न विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के एक दिन बाद ही दो राज्यों के मौजूदा मुख्यमंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दोनों ही सीएम अपनी ही सीट से चुनान हार गये। पढ़िये पूरी रिपोर्ट

सीएम धामी और चन्नी ने सौंपा अपने पद से इस्तीफा
सीएम धामी और चन्नी ने सौंपा अपने पद से इस्तीफा


नई दिल्ली: पांच राज्यों में संपन्न विधानसभा चुनाव कई तरह का नया इतिहास लिख गया। पांच राज्यों के इन विधानसभा चुनावों में दो मौजूदा और दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा। उत्तराखंड में भाजपा लगातार दूसरी बार चुनाव जीतने में सफल रही लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी ही सीट से चुनाव हार गये। पंजाब में आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला और कांग्रेस चारों खाने चित्त हो गई। पंजाब के सीएम चरनजीत सिंह चन्नी भी खुच की सीट से चुनाव हार गये। उत्तराखंड औऱ पंजाब के मुख्यमंत्रियों ने आज अपने-अपवे पद से इस्तीफा दे दिया है।  

देहरादून में राज्यपाल को सीएम पद से इस्तीफा देते सौंपते पुष्कर सिंह धामी 

पांच राज्यों के इन विधानसभा चुनावों ने दो पूर्व और दो वर्तमान मुख्यमंत्रियों को भी बड़ा सबक सिखाया है। इन चुनावों में कुल चार मुख्यमंत्रियों को हार का सामना करना पड़।  पुष्कर सिंह धामी और चरनजीत सिंह चन्नी के अलावा अन्य जिन दो मुख्यमंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा है, वे हैं उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत और पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी खटीमा सीट बचाने में सफल न हो सके। खटीमा सीट पर कांग्रेस के भुवन चंद्र कापरी ने पुष्कर सिंह धामी को पटकी दी है। उत्तराखंड की ही तरह पंजाब के मुख्यमंत्री चरन जीत चन्नी भी चुनाव हार गये। 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी और पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने आज अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। पंजाब में आं आदमी पार्टी के भगवंत मान नये मुख्यमंत्री होंगे। उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री को लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं है। 










संबंधित समाचार