Crime in Raebareli: लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर ये दृश्य देख पसीजा सबका दिल

डीएन संवाददाता

रायबरेली जनपद में मानसिक रूप से विक्षिप्त 14 साल के एक किशोर का शव शनिवार को लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर क्षत विक्षत अवस्था में शव मिला। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

मृतक किशोर (फाइल फोटो)
मृतक किशोर (फाइल फोटो)


रायबरेली: मानसिक रूप से विक्षिप्त 14 साल का एक किशोर चार दिन पहले लापता हो गया था। लापता किशोर का शव शनिवार को लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर क्षत विक्षत अवस्था में शव मिला। जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया।  

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक शनिवार की सुबह की है। बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर एक किशोर का शव क्षत विक्षत अवस्था में पुलिस को पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान करने का प्रयास कर ही रही थी।

यह भी पढ़ें | Mahakumbh 2025: महाकुंभ में गया था पाप धोने, कलयुगी ने कर दिया पिता का कत्ल

इस बीच रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। शव की पहचान 14 वर्षीय चंदन पुत्र मैकूलाल निवासी भुइयन खेड़ा मजरे रानीखेड़ा थाना क्षेत्र शिवगढ़ के रुप मे हुई। किशोर मानसिक रूप से विक्षिप्त था और वह चार दिन पूर्व अचानक घर से गायब हो गया था।

मृतक के पिता मैकू लाल के द्वारा पुत्र की तलाश लगातार इधर-उधर की जा रही थी। पुत्र की फोटो के आधार पर जगह-जगह लोगों को जानकारी भी दी गई थी। लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर चुरुवा के निकट किशोर किसी अज्ञात वाहन से हादसे का शिकार हो गया। घटनास्थल के पास एक होटल पर भी मृतक के पिता के द्वारा फोटो दी गई थी

यह भी पढ़ें | Murder in Raebareli: रायबरेली में दलित युवक की हत्या से सनसनी, लोगों मेंआक्रोश

इस फोटो की पहचान पर होटल संचालक के द्वारा फोन पर दुर्घटना की सूचना दी गई। मृतक किशोर के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया है।










संबंधित समाचार