Crime in UP: हाथरस में गोली मार कर की महिला की हत्या, पति की हालत गंभीर, जानिए पूरा मामला

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के हाथरस से हत्या का मामला सामने आया है। यहां गोली मार कर एक महिला की हत्या कर दी गई है। जानिए पूरा मामला डाइनामाइट न्यूज़ पर

हाथरस में गोली लगने से महिला की मौत (फाइल फोटो )
हाथरस में गोली लगने से महिला की मौत (फाइल फोटो )


हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस से हत्या का भयांनक मामला सामने आया है। यहां पर गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई है। वहीं महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

इस हादसे के बारे में बात करते हुए हाथरस की DSP ने कहा कि पति-पत्नी मंदिर से घर लौट रहे थे, तभी उन पर गोलियों से हमला किया गया। जिसमें महिला की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घटना शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र के खोंडा हजारी स्थित गंगा धाम कॉलोनी के पास की है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।हमले के बाद पति-पत्नी को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया और घायल पति को अलीगढ़ मेडिकल अस्पताल में रेफर कर दिया। 

दंपति के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया है कि महिला और उसके पति को कुछ लोगों से जमीन के बदले दिए गए पैसे वापस लेने थे। इसी वजह से उनकी गोली मार कर हत्या कर दी गई। 

DSP ने बताया कि पुलिस जल्द ही जिला अस्पताल पहुंची। विशेष जांच दल ने जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है।










संबंधित समाचार