Crime in UP: यूपी में हैवानियत, जबरन शराब पिलाकर महिला से ढ़ाबे में गैंगरेप, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया अपलोड

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के हापुड़ से दुष्कर्म का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां 4 लोगों ने एक महिला को शराब पिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया। डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरा मामला



हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से दुष्कर्म का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां 4 लोगों के एक महिला को शराब पिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने चार  आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये मामला हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र का है। 

हाफिजपुर क्षेत्र में आने वाले शराब टेके पर महिला को पिलाकर चार लोगों ने उसके साथ मिलकर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। आरोपियों ने ये वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर शेयर किया। 

पुलिस को इस मामले की जानकारी एक ट्वीट के जरिए हुई, जिसके बाद पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया और शनिवार को 4 आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

जब पुलिस को इस मामले जानकारी हुई तो उन्होंने महिला के पति से संपर्क किया। पति की तहरीर पर हाफिजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

पति ने पुलिस के बताया कि वारदात दो महीने पहले की है। उसकी पत्नी की दिमागी हालत ठीक नहीं है। उस दिन वह सवारी का इंतजार कर रही थी। तभी उस समय गन्ने से भरी भैंसा बुग्गी को चला रहे  एक युवक ने महीला को लिफ्ट दी। उस युवक ने गाड़ी को गिरधरपुर गांव के पास एक शराब के ठेके पर रोका और वहां उसके तीन और साथी गाड़ी में बैठे। चारों ने वहां बैठकर शराब पी और जबरदस्ती पीड़िता को भी शराब पिलाई। जिसके बाद बारी-बारी से महीला के साथ दुष्कर्म किया।

एसपी दीपक भूकर ने बताया कि चारों आरोपियो को हिरासत में ले लिया और अभी पूछताछ की जा रही है।










संबंधित समाचार