Crime in UP: बस्ती में 13 साल के लड़के ने 5 साल की मासूम को बनाया अपनी हवस का शिकार, मिली ये सजा

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के बस्ती से दुष्कर्म का हैरान कर देने वाले मामला सामने आया है, यहां एक 13 साल के लड़के ने 5 साल की बच्ची का रेप किया है। जानिए पूरा मामला डाइनामाइट न्यूज़ पर

13 साल के किशोर ने किया 5 साल की मासूम का रेप (फाइल फोटो)
13 साल के किशोर ने किया 5 साल की मासूम का रेप (फाइल फोटो)


बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती से दुष्कर्म का हैरान कर देने वाले मामला सामने आया है। यहां मुंडेरवा थाना क्षेत्र में 13 साल के लड़के ने गांव की 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है।

आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
पीड़िता के पिता का आरोप है कि गांव के एक 13 साल के किशोर ने अपने घर के अंदर ले जाकर उनकी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची के पिता ने मुंडेरवा पुलिस स्टेशन में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

टॉफी का लालच देकर किया रेप 
बताया जा रहा है कि गुरुवार देर शाम को मोहल्ले में खेलने आई एक 5 साल बच्ची को गांव के 13 वर्षीय किशोर ने टॉफी देने की लालच देकर अपने घर में ले गया। ऐसा करते हुए किशोर के छोटे भाई ने इस बात की जानकारी अपनी दादी को जानकारी दी। जब दादी ने घर के अंदर गई तो किशोर वहां से भाग गया।

जिसके बाद इस घटना की जानकारी दादी ने पीड़िता के परिवार को दी। 

जेल भेजा गया आरोपी
घटना की जानकारी होते ही पीड़ित के परिवार वालों ने यूपी-112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को इसकी जानकारी दी। शिकायत के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़ कर थाने ले गई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी किशोर पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज आरोपी को जेल भेज दिया गया। 










संबंधित समाचार