Lucknow: पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता विधानसभा पहुंचे हैं। पढ़ें पूरी खबर..

प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ता
प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ता


लखनऊः कांग्रेस विधायक दल नेता आराधना मिश्रा की अगुवाई में कार्यकर्ता विधानसभा पहुंचे हैं। बैलगाड़ी पर सवार होकर पेट्रोल और डीजल के दामों का विरोध करने आराधना मिश्रा पहुंची हैं।

यह भी पढ़ें: पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश, उठाया ये कदम

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। मौके पर बड़ी संख्या पर पुलिस फ़ोर्स मौजूद रही। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पुलिस फोर्स के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

यह भी पढ़ेंः सड़क पर उतरी कांग्रेस, पेट्रोल-डीजल की बढती कीमतों के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन 

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। विधानसभा पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक हुई।










संबंधित समाचार