राजस्थान चुनाव के लिये कांग्रेस कसने लगी कमर, 85 सचिवों की नियुक्ति, जानिये ये बड़े अपडेट

डीएन ब्यूरो

कांग्रेस की राजस्थान इकाई ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी को मजबूत करने की कोशिशों के तहत 85 प्रदेश सचिवों की नियुक्ति की। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा


जयपुर: कांग्रेस की राजस्थान इकाई ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी को मजबूत करने की कोशिशों के तहत  85 प्रदेश सचिवों की नियुक्ति की। एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, ‘‘राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश सचिवों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उम्मीद है आप सभी पूरी लगन से काम करेंगे और पार्टी को मजबूत करेंगे।’’

प्रदेश सचिवों की सूची में कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के निजी सहायक के भाई विजेंदर सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के वफादार माने जाने वाले हिम्मत सिंह गुर्जर के नाम भी शामिल हैं।

जनवरी 2021 में कांग्रेस ने 24 प्रदेश सचिव नियुक्त किए थे। शनिवार को की गई नियुक्तियों के साथ राजस्थान कांग्रेस में प्रदेश सचिवों की कुल संख्या बढ़कर 109 हो गई है। नए प्रदेश सचिवों की सूची में किसी भी विधायक का नाम शामिल नहीं है।










संबंधित समाचार