कांग्रेस नेता शशि थरूर ने राजनीतिक वर्ग को लेकर दिया ये बड़ा बयान, जानिये क्या कहा

डीएन ब्यूरो

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि राजनीतिक वर्ग मीडिया में अपनी आलोचना को लेकर असहिष्णु हो गया है और दोनों के बीच संबंधों के स्तर में धीरे-धीरे गिरावट आयी है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

कांग्रेस नेता शशि थरूर
कांग्रेस नेता शशि थरूर


नयी दिल्ली: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मंगलवार को कहा कि राजनीतिक वर्ग मीडिया में अपनी आलोचना को लेकर असहिष्णु हो गया है और दोनों के बीच संबंधों के स्तर में धीरे-धीरे गिरावट आयी है।

तीन बार के सांसद और लोकमत मीडिया समूह के संपादकीय मंडल के अध्यक्ष विजय दर्डा की किताब ‘‘रिंगसाइड : अप, क्लोज एंड पर्सनल ऑन इंडिया एंड बियॉन्ड’’ के विमोचन पर थरूर ने यह भी कहा कि मीडिया को भी ‘‘खुद को आईना दिखाना’’ चाहिए।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के सांसद थरूर ने कहा, ‘‘राजनीतिक वर्ग और मीडिया के बीच संबंधों के स्तर में धीरे-धीरे गिरावट आयी है। राजनीतिक वर्ग मीडिया में अपनी आलोचना को लेकर अब सहिष्णु नहीं रहा है।’’










संबंधित समाचार