पंजाब और हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी

डीएन ब्यूरो

पंजाब और हरियाणा में शनिवार को भी ठंड का प्रकोप जारी रहा और हिसार इस क्षेत्र का सबसे ठंडा स्थान रहा।

पंजाब-हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी
पंजाब-हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी


चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा में शनिवार को भी ठंड का प्रकोप जारी रहा और हिसार इस क्षेत्र का सबसे ठंडा स्थान रहा।

मौसम कार्यालय के अनुसार, हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग तीन डिग्री कम है। वहीं, अंबाला में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस, जबकि करनाल में 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में पारा क्रमश: 4.5 डिग्री, 6.6 डिग्री, 5.6 डिग्री और 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

वहीं, पंजाब के बठिंडा में रात का तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अमृतसर में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस, जबकि लुधियाना में 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

पटियाला, पठानकोट, फरीदकोट और गुरदासपुर में रात का तापमान क्रमश: 5.3 डिग्री, 6.5 डिग्री, 5.5 डिग्री और 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।










संबंधित समाचार