मुख्यमंत्री भगवंत मान ने समान नागरिक संहिता के मुद्दे को लेकर भाजपा पर साधा निशाना

डीएन ब्यूरो

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के मुद्दे पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आने के साथ धर्म के बारे में बात शुरू कर देना भाजपा का एजेंडा है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान (फाइल)
मुख्यमंत्री भगवंत मान (फाइल)


चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के मुद्दे पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आने के साथ धर्म के बारे में बात शुरू कर देना भाजपा का एजेंडा है।

भाजपा समान नागरिक संहिता को लागू करने को लेकर तर्क दे रही है कि इसकी परिकल्पना संविधान में की गई है। इस तर्क पर सवाल उठाते हुए मान ने कहा कि संविधान यह भी कहता है कि समान नागरिक कानून लागू करें बशर्ते सभी नागरिक सामाजिक रूप से समान हों।

उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या हम सामाजिक रूप से एक समान हैं? नहीं, ऐसे कई लोग हैं जो दबे हुए हैं...।’’

मान का बयान आम आदमी पार्टी द्वारा समान नागरिक संहिता को ‘सैद्धांतिक रूप से समर्थन’ देने के कुछ दिन बाद आया है। ‘आप’ ने 28 जून को ‘सैद्धांतिक रूप से’’ समान नागरिक संहिता का समर्थन किया था लेकिन साथ ही कहा कि इसे सभी हितधारकों से चर्चा करने के बाद आम सहमति से लागू किया जाना चाहिए।

समान नागरिक संहिता लागू करने का वादा भाजपा के चुनावी घोषणा पत्रों का हिस्सा रहा है। उत्तराखंड ने पहले ही समान संहिता का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हाल में संपन्न कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान भी भाजपा ने राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने का वादा किया था।










संबंधित समाचार