राहुल गांधी ने सरकार से पूछा- क्या कोई चीनी सैनिक भारतीय सीमा में घुसा

डीएन ब्यूरो

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चीन सीमा पर तनाव के बीच सरकार से बुधवार को सवाल किया कि क्या कोई चीनी सैनिक भारतीय सीमा में घुसा है। जानिये, और क्या बोले राहुल गांधी..

राहुल गांधी
राहुल गांधी


नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चीन सीमा पर तनाव के बीच सरकार से बुधवार को सवाल किया कि क्या कोई चीनी सैनिक भारतीय सीमा में घुसा है।

गांधी ने ट्वीट किया "क्या भारत सरकार यह पुष्टि कर सकती है कि कोई चीनी सैनिक भारतीय सीमा में नहीं घुसा है।"

गौरतलब है कि सीमा पर चीनी सैनिकों की हलचल की रिपोर्ट के बीच गांधी सरकार से इस सम्बंध में स्थिति साफ करने का लगातार आग्रह कर रहे हैं।(वार्ता)










संबंधित समाचार