Chhattisgarh CM: छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री होंगे विष्णुदेव साय, विधायक दल की बैठक में फैसला, जानिये उनके बारे में

डीएन ब्यूरो

छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री को लेकर लगाई जा रही अटकलों को विराम लग गया है। विष्णुदेव देव साय छत्तीसगढ़ के नये सीएम होंगे। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

विष्णुदेव साय
विष्णुदेव साय


रायपुर: छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री को लेकर लगाई जा रही अटकलें आखिरकार रविवार को खत्म हो गई। रायपुर में आयोजित भाजपा बैठक में विष्णुदेव देव साय  को विधायक दल का नेता चुना गया। अब विष्णु देवदेव साय छत्तीसगढ़ के नये सीएम होंगे। वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार विष्णुदेव साय कुनकुरी विधानसभा सीट से विधायक चुने गये हैं और वे आदिवासी समुदाय से आते है।

साय इससे पहले रायगढ़ से सांसद भी रह चुके है। वर्ष 2020 में भाजपा ने उनको प्रदेश अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी भी सौंपी थी।

विष्णुदेव को प्रदेश की राजनीति में बड़ा आदिवासी चेहरा माना जाता है। सीएम पद की रेस में उनका नाम भी शामिल था और उनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चाएं भी जोरों पर थीं।

विष्णुदेव भी बीजेपी विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिये भाजपा कार्यालय पहुंचे। बैठक में शामिल होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा था कि जो जिम्मेदारी पार्टी देगी उसे ले भली भांति निभाएंगे।










संबंधित समाचार