लोगों से करीब 20 करोड़ रुपये की धोखधाड़ी कर फरार चल रहा चार्टर्ड अकाउंटेंट गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

लोगों से करीब 20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर गत पांच साल से फरार चल रहे एक चार्टर्ड अकाउंटेंड को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

गिरफ्तार (फाइल)
गिरफ्तार (फाइल)


नई दिल्ली: लोगों से करीब 20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर गत पांच साल से फरार चल रहे एक चार्टर्ड अकाउंटेंड को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शिकायत के मुताबिक आरोपी अनिल कुमार बंसल एसबीएम एक्सपोर्ट लिमिटेड का मालिक है जिसने वर्ष 2018 में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर इलेक्ट्रॉनिक समान मंगाए लेकिन उनका भुगतान नहीं किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने 25 से अधिक लोगों से इसी तरह की धोखाधड़ी की।

विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र सिंह यादव ने बताया कि जांच के दौरान खुलासा हुआ कि बंसल ने एक अन्य व्यक्ति से अन्य कंपनी के लिए 500 एलईडी टेलीविजन खरीदने के नाम पर छह करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की।

पुलिस ने बताया कि 61 वर्षीय आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। उसने बताया कि बंसल दो मामलों में ‘घोषित अपराधी’ है।

यादव ने बताया कि बंसल पांच साल से अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था और लगातार दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में अपना ठिकाना बदल रहा था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बंसल को रोहिणी सेक्टर-22 से गिरफ्तार किया गया।

 










संबंधित समाचार