सोनम और करीना की फिल्म वीरे दी वेड‍िंग का गाना 'लाज शरम' र‍िलीज, देखें वीडियो

डीएन ब्यूरो

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और करीना कपूर की फ‍िल्‍म 'वीरे दी वेड‍िंग' का चौथा गाना सोमवार को र‍िलीज कर द‍िया गया। इस गाने के बोल है 'लाज शरम'। पूरी खबर..

वीरे दी वेड‍िंग की स्टार कास्ट
वीरे दी वेड‍िंग की स्टार कास्ट


मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और सोनम कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'वीरे दी वेड‍िंग' को लेकर सुर्खेियों में छाई हुई है। अब इस फिल्म का नया गीत 'लाज शरम' रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में करीना के अलावा सोनम कपूर, श‍िखा तल्‍सान‍िया और स्‍वरा भास्‍कर भी द‍िखाई दे रही हैं। 

 

इस गाने को द‍िव्‍या कुमार और जसलीन रॉयल ने अपनी आवाज दी है। गाने को मुख्य रूप से करीना कपूर पर फिल्माया गया है। इसके लिरिक्स व्हाइट नोट्स ने लिखे गये हैं। कुछ दिनों पहले इस मूवी का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। 

यह फिल्म 1 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस मूवी का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। 










संबंधित समाचार