निर्देशक रोहित शेट्टी ने मुंबई पुलिस को दिया 51 लाख का चेक, ये है वजह

डीएन ब्यूरो

बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक रोहित शेट्टी ने मुंबई पुलिस को 51 लाख रुपये का चेक प्रदान किया है। हाल ही में रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सिंबा बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी जो काफी सफल साबित हुई। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट...

निर्देशक रोहित शेट्टी
निर्देशक रोहित शेट्टी


मुंबई: बॉलीवुड के इंटरटेनर नंबर वन निर्देशक रोहित शेट्टी ने मुंबई पुलिस को 51 लाख रुपये का चेक प्रदान किया है। रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की है।

फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर 240 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। रोहित की फिल्मों में पुलिस अफसरों की अहम भूमिका देखने को मिलती है। उन्होंने हाल ही में मुंबई पुलिस को 51 लाख रुपये का चेक प्रदान किया है।

 

रोहित ने अपने प्रोडक्शन हाउस रोहित शेट्टी पिक्चर्स की ओर से कमिश्नर ऑफ पुलिस को 51 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। उन्होंने ये चेक फिल्म सिम्बा के प्रॉफिट से मुंबई पुलिस कमिश्नर को दिया है। (वार्ता)










संबंधित समाचार