दीपिका पादुकोण को पछाड़ प्रियंका चोपड़ा बनी एशिया की सबसे सेक्सी महिला

डीएन ब्यूरो

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक सफलता के झंडे गाड़ने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को ब्रिटेन में एशिया की सबसे सेक्सी महिला का खिताब दिया गया।

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा


मुंबई: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक सफलता के झंडे गाड़ने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को ब्रिटेन में एशिया की सबसे सेक्सी महिला का खिताब दिया गया। 

 

बता दें कि प्रियंका ने पांचवी बार इस खिताब को हासिल किया है। साल 2016 में दीपिका पादुकोण ने इस खिताब पर अपना कब्जा जमा लिया। वहीं दूसरे स्थान पर छोटे पर्दे की एक्ट्रेस निया शर्मा रही। 

खिताब जीतने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए प्रियंका ने कहा कि मैं इसका पूरा क्रेडिट नहीं ले सकती हूं। इसका पूरा क्रेडिट मेरे जेनेटिक्स और आपकी नजर को जाता है। इसके लिए मैं आप सब का आभारी हूं’।

बता दें कि इस लिस्ट में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण तीसरे स्थान पर रही जबकि आलिया भट्ट चौथे स्थान पर रही और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान पांचवे स्थान पर रही। इस लिस्ट में कैटरीना कैफ सातवें स्थान पर रही और श्रद्धा कपूर का स्थान आठवां रहा। 
 










संबंधित समाचार