भाजपा के विश्वबंधु सेन त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए

डीएन ब्यूरो

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक विश्वबंधु सेन को शुक्रवार को त्रिपुरा विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया।

विश्वबंधु सेन त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए
विश्वबंधु सेन त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए


अगरतला: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक विश्वबंधु सेन को शुक्रवार को त्रिपुरा विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया।

सेन को 32 मत मिले जबकि विपक्षी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा)-कांग्रेस के उम्मीदवार गोपाल चंद्र रॉय को 14 मत मिले।

टिपरा मोथा के विधायकों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। उसके विधानसभा में 13 सदस्य हैं।

उत्तरी त्रिपुरा जिले में धर्मनगर से चार बार के विधायक सेन पूर्ववर्ती विधानसभा में उपाध्यक्ष थे।

उन्होंने कहा, “मैं सदन के सभी सदस्यों को धन्यवाद देता हूं और आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि मैं निष्पक्ष रूप से सदन का संचालन करूंगा। मैं सभी सदस्यों से सहयोग चाहता हूं, भले ही उनकी पार्टी कोई भी हो।”

माकपा विधायक दल के नेता जितेन चौधरी ने सदन चलाने में हर तरह के सहयोग का आश्वासन देते हुए नए अध्यक्ष को बधाई दी।

कांग्रेस विधायक और अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने वाले गोपाल चंद्र रॉय ने भी सेन को सहयोग का आश्वासन दिया।

त्रिपुरा विधानसभा में भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन के 33 विधायक हैं जबकि विपक्षी दल कांग्रेस और माकपा के संयुक्त रूप से 14 विधायक हैं।










संबंधित समाचार