भाजपा विधायक रामप्रसाद पॉल को चुना गया त्रिपुरा विधानसभा का उपाध्यक्ष

डीएन ब्यूरो

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रामप्रसाद पॉल को मंगलवार को सर्वसम्मति से त्रिपुरा विधानसभा का उपाध्यक्ष चुना गया।

भाजपा विधायक रामप्रसाद पॉल (फ़ाइल)
भाजपा विधायक रामप्रसाद पॉल (फ़ाइल)


अगरतला: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रामप्रसाद पॉल को मंगलवार को सर्वसम्मति से त्रिपुरा विधानसभा का उपाध्यक्ष चुना गया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता पॉल पिछली सरकार में जेल और अग्निशमन सेवा मंत्री थे।

उनका समर्थन करने के लिये सदस्यों को धन्यवाद देते हुए पॉल ने कहा, “मैं अपने कर्तव्यों को गरिमा और जिम्मेदारी के साथ निभाऊंगा। मैं सभी सदस्यों को एक समान दृष्टिकोण से देखूंगा। मुझे आशा है कि इस सदन में सभी चर्चायें रचनात्मक होंगी।”

मुख्यमंत्री माणिक साहा ने सत्ता पक्ष की ओर से पॉल को बधाई दी और कहा कि उन्हें हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

विपक्ष के नेता अनिमेष देबबर्मा ने कहा कि उनकी पार्टी भी सदन चलाने के लिए पॉल को पूरा समर्थन देगी।










संबंधित समाचार