राज्यपालों का इस्तेमाल कार्यकर्ताओं की तरह कर रही है भाजपा

डीएन ब्यूरो

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी राज्यपालों का उपयोग कार्यकर्ताओं की तरह कर रही है पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे


नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी राज्यपालों का उपयोग कार्यकर्ताओं की तरह कर रही है

उन्होंने तमिलनाडु विधानसभा में हाल के घटनाक्रम का हवाला देते हुए भाजपा पर प्रहार किया।

खरगे ने ट्वीट किया, ‘‘राज्यपालों को संविधान के दायरे में रहकर काम करना होता है और वे विधायिका का अपमान नहीं कर सकते। लेकिन वे दिल्ली के अपने आकाओं द्वारा संचालित किये जा रहे हैं ताकि भाजपा विरोधी दलों के शासन वाले राज्यों में राजनीतिक अस्थिरता (उत्पन्न) हो सके। यह खतरनाक बात है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राज्यपालों का इस्तेमाल कार्यकर्ताओं की तरह कर रही है और संविधान का खुला उल्लंघन किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि गत सोमवार को तमिलनाडु के राज्यपाल आर. एन. रवि ने विधानसभा में न सिर्फ अपने अभिभाषण का कुछ हिस्सा नहीं पढ़ा बल्कि उन्होंने कुछ और टिप्पणियां भी कीं, जिसके बाद मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने लिखित भाषण से इतर कही गई बातों के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया।










संबंधित समाचार