महराजगंज, सिसवा, फरेन्दा व पनियरा में भाजपा की जीत, नौतनवा में अमनमणि जीते

शिवेंद्र चतुर्वेदी

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में काफी चौंकाने वाले नतीजे सामने आये हैं। महराजगंज जिले की सदर, सिसवा, फरेन्दा व पनियरा सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। नौतनवा में निर्दलीय अमनमणि चुनाव जीते हैं।

महराजगंज में 5 में से 4 सीट भाजपा ने जीती
महराजगंज में 5 में से 4 सीट भाजपा ने जीती


महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में काफी चौंकाने वाले नतीजे सामने आये हैं। भाजपा ने 5 में से 4 सीटों सदर, पनियरा, महराजगंज, व फरेन्दा में जीत दर्ज की है। फरेन्दा में भाजपा नजदीकी मुकाबले में जीती है। नौतनवां में एकतरफा मुकाबले में निर्दलीय अमनमणि ने सपा-कांग्रेस के संयुक्त प्रत्याशी कुंवर कौशल सिंह उर्फ मुन्ना सिंह को करारी शिकस्त दी है।

सिसवा सीट पर भाजपा के प्रेमसागर पटेल ने सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी शिवेन्द्र सिंह को 68186 मतों से हराया है।

नौतनवा में निर्दलीय अमनमणि त्रिपाठी ने 32256 मतों से सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी कुंवर कौशल सिंह उर्फ मुन्ना सिंह को करारी पटखनी दी है।

महराजगंज में भाजपा के जयमंगल कन्नौजिया ने बसपा के निर्मेष मंगल को 68,361 मतों से हराया है।

पनियरा में भाजपा के ज्ञानेन्द्र सिंह ने बसपा के गणेश शंकर पांडेय को 67491 मतों से हराया है।

फरेन्दा में भाजपा के बजरंग बहादुर सिंह ने जीत दर्ज की है। उन्होंने 2354 मतों से कांग्रेस-सपा के संयुक्त प्रत्याशी वीरेन्द्र चौधरी को बेहद नजदीकी मुकाबले में शिकस्त दी है।

 










संबंधित समाचार