UP By-Election Result: बीजेपी की बढ़त बरकरार, रामपुर में सपा ने बचाई अपनी सीट

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 11 सीटों पर हुए उप चुनाव में मतों की गिनती अंतिंम दौर मे है। परिणाम भी आने शुरू हो चुके हैं। आठ बजे से शुरू मतगणना में पहले पोस्टल बैलट की गिनती हो रही है। उपचुनाव में भाजपा सबसे आगे है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

यूपी में उपचुनाव की मतगणना
यूपी में उपचुनाव की मतगणना


लखनऊः आज सुबह से ही उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनाव की मतगणना हो रही है। जिसमें से अधिकतर जगहों के परिणाम आ चुके हैं। परिणामों के अनुसार भाजपा सबसे आगे है। वहीं सहारनपुर के गंगोह में जहां पहले कांग्रेस आगे चल रही थी, वहीं अंतिम में भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है। इसके अलावा लखनऊ कैंट व‍िधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्‍याशी सुरेश त‍िवारी ने जीत दर्ज की है। 

यह भी पढ़ेंः UP By-Election Result में समाजवादी पार्टी ने बीजेपी को दिया बड़ा झटका, सपा के गौरव रावत आगे 

बाकी जगहों की बात करें तो बाराबंकी के जैदपुर में सपा ने भाजपा को पछाड़ा है। बहराइच के बलहा विधानसभा सीट से भाजपा की सरोज सोनकर ने जीत दर्ज की। सरोज को कुल 89627 मत मिले। इन्होंने सपा के किरण भारती को 4648 मतों से हराया।

यह भी पढ़ेंः UP Assembly byPoll Results में बीजेपी ने बढ़ाई बढ़त, गंगोह में कांग्रेस आगे

वहीं रामपुर में सपा अपनी सीट बचाने में सफल रही है। यहां सपा की डॉ तंजीन फातिमा ने भारतीय जनता पार्टी को 7716 सीटों से हराया है। डॉ तंजीन फातिमा को 79 हजार 43 वोट मिले हैं।  अलीगढ़ के इगलास विधानसभा की धनीपुर मंडी पर मतगणना के सभी राउंड पूरे हो गए हैं। वहां से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सहयोगी ने एक तरफा जीत हासिल की। दूसरे स्थान पर बसपा रही।










संबंधित समाचार