आजमगढ़: दो सड़क हादसों में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत आधा दर्जन लोग घायल

डीएन ब्यूरो

आजमगढ़ में कोहरे के कारण सरकारी बस और ट्रक की टक्कर में आधा दर्जन से लोग घायल हो गये जबकि एक अन्य सड़क दुर्घटना में बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद राय घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिये अस्पताल भेजा गया है।

सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी


आजमगढ़: जिले में कोहरे के चलते जहां एक सरकारी बस व ट्रक की टक्कर में चालक व परिचलक सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गये, वहीं एक अन्य हादसे में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद राय की कार ट्रक से टकरा गयी, जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

 भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद राय

बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद राय की कार बरदह थाना क्षेत्र के सरायमोहन पुल के पास दुर्घटना ग्रस्त हुई। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। विनोद विधानसभा निजामाबाद से 2017 में लड़े थे। वर्तमान में वो गोरखपुर मंडल के क्षेत्रीय महामंत्री है।


 










संबंधित समाचार