डिजिटल शो में सैन्य अधिकारी बनेंगे अतुल कुलकर्णी

डीएन संवाददाता

अभिनेता अतुल कुलकर्णी आगामी डिजिटल शो में ब्रिगेडियर साठे की भूमिका में होंगे। शो को एकता कपूर के एएलटीबालाजी के तहत लॉन्च किया जाना है।

अभिनेता अतुल कुलकर्णी
अभिनेता अतुल कुलकर्णी


मुंबई: अभिनेता अतुल कुलकर्णी आगामी डिजिटल शो में ब्रिगेडियर साठे की भूमिका में होंगे। शो को एकता कपूर के एएलटीबालाजी के तहत लॉन्च किया जाना है। इसका निर्देशन नागेश कुकुनूर द्वारा किया जाएगा। अतुल इसमें सख्त अधिकारी की भूमिका निभाएंगे, जो यह सुनिश्चित करेगा कि सैनिकों को उनकी क्षमताओं के अनुरूप सर्वश्रेष्ठ तरीके से प्रशिक्षित किया जाए।



अतुल ने एक बयान में कहा, "एक अभिनेता के तौर पर मेरी कोशिश चुनौतीपूर्ण कहानियों तथा चरित्रों को निभाने की होती है।"

उन्होंने कहा, "जब नागेश ने मुझसे इस चरित्र के बारे में बात की थी तो मैं इसे लेकर उत्साहित था, क्योंकि यह चरित्र न केवल कई लोगों से जुड़ा है, बल्कि उस दुनिया के बारे में भी हमें बताता है, जिसकी जानकारी हमें बहुत कम होती है। नागेश के साथ जुड़ना भी अपने आप में उत्साहित करने वाला है।" (आईएएनएस)










संबंधित समाचार